भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं.
...