⚡पंजाब में 'AAP' को बड़ा झटका, सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान बीजेपी में शामिल; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.