कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है. यह लाइन पंजाब के मोगा जिले की रहने वालीं आशा रानी और उनके परिवार पर पूरी तरह फिट बैठती है. दरअसल, 61 साल की आशा रानी की किस्मत ऐसी चमकी जिसके बारे में शायद ही उन्होंने सोचा हो. मोगा के बाघा पुराना के एक कबाड़ व्यापारी की पत्नी आशा रानी ने 100 रुपये में खरीदे गए एक लॉटरी की टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है.
...