देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Disease) का संकट अब भी मंडरा रहा है. लोगों बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. भारत सरकार भी इस कवायद में जुटी है कि जल्द से जल्द लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज अहमदाबाद (Ahmedabad) में जाइडस बायोटेक पार्क (Zydus Biotech Park) का ने दौरा किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन का अपडेट लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने COVID-19 वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनसे वैक्सीन से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की. जाइडस कैडिला कंपनी ने कहा कि जनवरी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना लेगी.
...