भारत में निर्मित दुनिया की पहली डीएनए आधारित 'ZyCov-D' वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. सुई के चुभन से छुटकारा देने वाली 'ZyCov-D' वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत का जीता-जागता उदाहरण है. 'ZyCov-D' को मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारत पूरे जोश के साथ कोरोना वायरस (Coronavirus India) से लड़ रहा है. ये भारत के वैज्ञानिकों के अभिनव उत्साह का प्रमाण है.
...