प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई के दौरे पर आएंगे. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी नवी मुंबई हवाई अड्डे, मेट्रो लाइन 3 और युवा कौशल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:30 बजे दुनिया के सबसे उन्नत वीवीआईपी विमानों में से एक, विशेष रूप से सुसज्जित बोइंग 777 विमान 'इंडिया वन' से एनएमआईए पहुंचेंगे.
...