⚡Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे हैं महत्व : महाराष्ट्र कांग्रेस
By Bhasha
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद ही देश में लॉकडाउन लागू करेंगे क्योंकि वह लोगों की जान के ऊपर चुनाव को प्राथमिकता दे रहे हैं.