⚡आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दिहाड़ी मजदूरों सहित सभी कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
By Anita Ram
भारतीय चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा और उपचुनावों के मद्देनजर मतदान के दिन सभी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश (Paid Holiday) की घोषणा की है. इसमें निजी संस्थानों के साथ-साथ दिहाड़ी और आकस्मिक मजदूर भी शामिल होंगे.