पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद सोमवार को राज्य में व्यापक पैमाने पर हिंसा देखने को मिली. इन हिंसक घटनाओं में कथित तौर पर झड़प और दुकानों को लूटे जाने के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई तो कई घायल हो गए. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है.
...