पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक और झटका लगा है. पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. दरअसल विधायक जितेंद्र तिवारी (Jitendra Tiwari) ने आसनसोल नगर निगम प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है. इसे ममता बनर्जी सरकार के लिए एक और झटका माना जा रहा है. इससे पहले सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (TMC) से शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. पश्चिम बंगाल के विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्टी छोड़ने के बाद आरोप लगाया कि प्रशासक का पद छोड़ने के एक घंटे के भीतर, मेरे कार्यालय को कोलकाता से निर्देश पर तोड़ दिया गया. अब उनके साथ रहना मेरे लिए संभव नहीं है. मैंने पार्टी के जिला प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है.
...