पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू सहित पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यह चुनाव कई मायनों में खास होने जा रहा है. क्योंकि पुरे देश की नजर पश्चिम बंगाल पर है. वैसे बंगाल में अब तक 16 बार यानि 1952 से लेकर साल 2016 तक चुनाव हुए हैं. इस हिसाब से राज्य में 17वीं बार विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. यह चुनाव कई मायनों में भारतीय जनता पार्टी के लिए खास है. सूबे में हुए पिछले चुनाव में ममता बनर्जी ने लेफ्ट सहित कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई थी.
...