पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly Election) के लिए तैयारियां बीजेपी ने अभी से ही शुरू कर दी है. इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला किया. इस घटना ने उनके गाड़ी की शीशा टूट गया. फिलहाल हमला किसने किया और किस मकसद किया. इसका खुलासा नहीं हो पाया है. दिलीप घोष के काफिले पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो अपने नेताओं साथ अलीपुरद्वार जिले में पहुंचे थे. फिलहाल उन्हें कोई चोट नहीं आई है. वहीं, इस हमले के बाद राज्य में सियासी माहौल फिर गरमा गया है. बीजेपी इसका आरोप टीएमसी पर लगा रही है.
...