पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के एक बयान से राज्य की सियासत गरमा गई है. घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थकों को धमकी देते हुए कहा कि अगर ममता दीदी के लोग सुधरते नहीं है तो उन्हें श्मशान भेज दिया जायेगा. उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी बंपर जीत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी.
...