पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक 284 सीटों पर रुझान जारी किया, जिसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर बीजेपी से बहुत आगे चल रही है. टीएमसी ने 202 सीटों और बीजेपी ने 77 सीटों पर बढ़त हासिल की है. वहीं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम समेत एनी दलों का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है.
...