पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि राज्य में चुनाव के बाकी चरणों को एक साथ कराया जाए. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है, हम चाहते हैं कि बाकी बचे चुनाव एक चरण में हों. मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें.
...