पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल को हेड करने वाले अमित मालवीय ने शनिवार को क्लबहाउस ऐप के कुछ लीक ऑडियो चैट रिलीज किए हैं जिसमें चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कुछ पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं. इन ऑडियो क्लिप में, प्रशांत किशोर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है.
...