राजनीति

⚡अभिषेक बनर्जी का बीजेपी को चैलेंज, बोले- अगर मैं वसूली का दोषी हूं तो सीधे फांसी दो

By Manoj Pandey

पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस के सांसद (Trinamool Congress) के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं गंवा रहे हैं. इसी कड़ी में टीएमसी सांसद और और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने चैंलेज करते हुए कहा, वे लोग रोज-रोज 'भाइपो-भाइपो और तोलेबाज' कहकर मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं. कभी भी मेरा नाम सीधे नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा, उनकी तरफ से कहा जाता है कि भतीजे को हटाओ, मैनें पहले और अब फिर कह रहा हूं. अगर जबरन वसूली में शामिल हूं. किसी गलत काम से जुड़ा हूं तो मुझे फांसी दे दो.

...

Read Full Story