पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के नेता एक दुसरे पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में आज नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी पर्चा दाखिल करने जा रही हैं. उनका मुकाबला टीएमसी में रहे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी से है. इसी बीच ममता बनर्जी के चंडीपाठ का जाप करने को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि आपका असली रूप तो बंगाल के हिंदू समाज ने देखा है.
...