पश्चिम बंगाल में गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. ममता ने कहा कि मैंने अभिषेक बनर्जी से लोगों और पार्टी के लिए काम करने और राज्य सभा में जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि वो लोकसभा के लिए लोगों द्वारा चुने जाना चाहते हैं. मैं अमित शाह का चुनौती देती हूं कि वे अपने बेटे को राजनीति में लाएं.
...