अपनी धरोहर, विरासत और अध्यात्म के लिए पूरी दुनिया मे मशहूर बाबा विश्वनाथ की धरती काशी के कारीगरों की कारीगरी का लोहा विदेशों में बोल रहा है. यहां के डिजाइनर परिधानों के विदेशी पर्यटक भी कायल हैं. वाराणसी के विशेष परिधान सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. वाराणसी में बने सिल्क के परिधान मशहूर ड्रेस डिजाइनरों की पहली पसंद है.
...