अलग विंध्य प्रदेश बनाने को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. दरअसल मध्य प्रदेश के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने इससे पहले अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसी मसले पर अब कांग्रेस की तरफ से भी बयान सामने आया है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने बीजेपी विधायक के अलग विंध्य प्रदेश का समर्थन करते हुए कहा कि इससे वहां सालों से रुका विकास हो सकेगा.
...