उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम पद का शपथ लेते ही एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने आज राज्य की राजधानी देहरादून में एक राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए. इस अहम बैठक का हिस्सा रहे शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बैठक में सीएम ने युवाओं और बेरोजगारों के हित के लिए कई अहम फैसले लिए हैं.
...