उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने की आपदा में मरने वालों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है.इस घटना को 13 दिन बीत चुके हैं और राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है. इसी बीच उत्तराखंड में एक मां ने अपने बेटे सहित कुल 25 लोगों की जिंदगियां बचाई है. इस महिला की हर तरफ तारीफ़ हो रही है. इसके साथ ही यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पांच लाख रुपये देकर इस जागरूक महिला को सम्मानित करेगी. साथ ही उन्होंने यूपी के लापता लोगों के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.
...