उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2019 में जब बसपा और सपा ने गठबंधन किया था, तब नैरेटिव 'बुआ-बबुआ' के इर्द गिर्द था, लेकिन अब यह शिफ्ट होकर 'बाबा-बबुआ' पर केंद्रित हो गया है. बाबा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, और बबुआ अखिलेश यादव हैं. अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ को 'बाबा' कहा था और मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा था, "बबुआ, ये ट्विटर ही वोट भी देगा."
...