देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना सामने आ रही है. सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर न जानें की अपील लगातार कर रही है. लेकिन दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से एक लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल मुरादनगर से बीजेपी मेयर विनोद अग्रवाल के जन्मदिन पर खुलेआम सामाजिक दुरी के नियमों को ताक पर रखकर जन्मदिन मनाया गया.
...