उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार लगातार अपने काम का गुणगान कर रही है. सूबे में चल रही कई योजनाओं की समय-समय पर सीएम योगी आदित्यनाथ समीक्षा करते रहते हैं. इसी बीच केंद्रीय केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadananda Gowda) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज गोरखपुर में एक निर्माणाधीन उर्वरक कारखाने का दौरा किया है. योगी ने बताया कि 8 हजार करोड़ रुपये की लागत से ये प्लांट बन रहा है.
...