उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मिशन 2022’ की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुट गए है. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने सरकार और संगठन में तालमेल बिठाकर सरकार के कामों को जनता तक पहुचाने पर बल दिया. साथ ही कोरोना वायरस महामारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की.
...