⚡बीजेपी के एक और दिग्गज नेता का दावा- यूपी विधानसभा चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
By Dinesh Dubey
बीजेपी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में तेजी से जुट गयी है. आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए जहां बीजेपी में मंथन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है.