उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इस बीच सत्ताधारी बीजेपी और सूबे की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है. जहां एक ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छोटे दलों और बीजेपी के बागी नेताओं को मिलाकर खूब उत्साहित है तो वहीं बीजेपी भी सत्ता में फिर आने के लिए लखनऊ से दिल्ली तक मंथन कर रणनीति बनाने में जुटी है.
...