⚡यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में मायावती, पहली बार नियुक्त किए BSP के 3 प्रवक्ता
By IANS
बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे और मीडिया को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे. नए प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान, धर्मवीर चौधरी और फैजान खान है.