महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. उनके बयान पर महाड और नासिक में मामला दर्ज किया गया है. बीजेपी नेता के बयान को गंभीर बताते हुए नासिक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है. जिसके बाद नासिक पुलिस की एक टीम राणे को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है.
...