देश के गृहमंत्री अमित शाह आज तमिलनाडू में हैं. इससे पहले एयरपोर्ट के बाहर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. साथ ही जीएसटी रोड पर पैदल चले. वे अपनी दो दिवसीय यात्रा पर तमिलनाडु पहुंचे हैं. इस दौरान कई कार्यक्रम में अमित शाह शिरकत करने वाले हैं. गृहमंत्री शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों से भी अच्छे तरीके से कोरोना का सामना कर पाया है.
...