भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी देने की चर्चा लगातार हो रही है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की शबनम का अपराध भी ऐसा है कि हर कोई जानकर एक बार सोचने पर मजबूर हो जाए. देश की सबसे बड़ी अदालत की तरफ से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद हत्यारी शबनम ने राष्ट्रपति के पास दया की अपील की थी. लेकिन वहां से भी उसे मायूसी ही हाथ लगी है. इसी बीच शबनम ने एक बार फिर राज्यपाल से दया याचिका की गुहार लगाई है. हालांकि इसे लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की कोई उम्मीद नहीं है.
...