राजनीति

⚡वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन, PM मोदी, सोनिया गांधी ने जताया शोक

By Manoj Pandey

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अहमद पटेल के निधन की जानकारी उनके बेटे फैजल ने ट्वीट कर के दी. फैजल ने ट्वीट कर बताया कि अहमद पटेल आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हैं. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और समाज की सेवा की. अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी. अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले.

...

Read Full Story