बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. नाराज चल रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बीच रार बढ़ती चली जा रही है. दरअसल जगदानंद सिंह ने छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को कल निष्कासित कर दिया और पटना यूनिवर्सिटी के लॉ के छात्र गगन कुमार को छात्र आरजेडी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया.
...