बिहार विधानसभा चुनाव 2020 सहित तमाम राज्यों के उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान शुरू है. पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह खुलकर उजागर हो गई है. कांग्रेस के कई नेता इस मसले पर खुलकर एक तरफ नहीं बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ गुलाम नबी आजाद ने पुरे मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं का ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर लोगों के साथ कनेक्शन टूट गया है.
...