प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला सीमा पर मुस्तैद जवानों के साथ दीवाली मनाने पहुंचे. लोंगेवाला सीमा पर शनिवार को दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का पहुंचना इसलिए भी खास है कि यहां 1971 की लड़ाई में महज 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की कई टैंक टुकड़ियों को उड़ा दिया था.
...