भगवान विश्वकर्मा का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से राज्य को उच्च आर्थिक विकास के पथ पर लाने के लिए एक तंत्र विकसित किया जा रहा है. प्रदेश के व्यापक विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. अपनी सरकार को आम आदमी की सरकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिन से ही उनका मुख्य जोर पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिक केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करने पर है.
...