पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय या किसी और से कोई डर नहीं है. सिंह ने राज्य के सभी विपक्षी दलों पर कथित तौर पर खुद के स्वार्थ के लिए किसानों के जीवन के साथ राजनीति करने पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने फेसबुक पर लाइव वीडियो बयान में कहा कि बादल ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर यू-टर्न लिया है.
...