देश में एक तरफ कोरोना का प्रकोप थमा नहीं है दूसरी तरफ आर्थिक हालात भी ठीक नहीं हैं. खासकर मजूदर वर्ग बहुत परेशान हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों की मदद करने के लिए स्वनिधि योजना की शुरुआत की है. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का फायदा बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र ने 2 जुलाई को इसे शुरू किया था.
...