देश में कोरोना के कारण आर्थिक मसले पर नुकसान का सामना कर चुके आम आदमी को राहत मिलती नहीं दिख रही है. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमते लगातार बढ़ रही है. आलम यह है कि आज 11वें दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. तेल की बढती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर नजर आ रहा है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र पर तंज कसा है. राहुल ने कहा कि वो जुमलों का शोर मचाते हैं, हम सच का आईना दिखाते हैं.
...