देश में तेल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेताओं के मोर्चा खोला हुआ है. इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने तेल की बढती कीमतों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. गहलोत ने कहा कि ये मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है.
...