दिल्ली में नई औद्योगिक नीति के संबंध में अधिसूचना जारी होने से पुराने उद्योगों को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है. हालांकि दिल्ली सरकार ने इस पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि दिल्ली में पहले से चल रहे उद्योग धंधों को जबरन बंद नहीं करवाया जाएगा. हालांकि जो उद्योग-धंधे, हाईटेक क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं सरकार उन्हें मदद मुहैया कराएगी.
...