राजनीति

⚡यूपी CM योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे से हलचल, उद्धव ठाकरे बोले- प्रतिस्पर्धा अच्छी बात लेकिन जबरन कारोबार ले जाने नहीं देंगे

By Manoj Pandey

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुंबई दौरे से राजनीति में हड़कंप है. योगी आदित्यनाथ के आने के बाद सियासी गलियारें में फिर से गहमागहमी तेज हो गई है. योगी आदित्यनाथ इस दौरान मुंबई में बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों से मुलाकात कर रहे हैं. इसी बीच राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Udhav Thackrey) का एक बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य से कारोबार किसी को जबरन लेकर नहीं जाने दिया जाएगा. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उन्हें किसी के तरक्की से कम्पटीशन होना जरूरी है. लेकिन धमकाकर, डरकार ले जाने नहीं देंगे. उद्धव ठाकरे ने यह बयान मंगलवार को इंडियन मर्चेंट ऑफ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स में एक चर्चा के दौरान कहा था.

...

Read Full Story