बिहार चुनाव परिणामों (Bihar Election 2020) आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकारर है. लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आज बैठक होनी है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम पर मुहर लग सकती है. एनडीए की इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम के 125 जीते विधायक मौजूद रहेंगे. वहीं इस बैठक में बीजेपी के कद्दावर नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे. इससे पहले नीतीश ने इससे पहले कहा था कि एनडीए गठबंधन बिहार में नई सरकार के गठन के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए रविवार को बैठक करेगी, एनडीए नेताओं को यह भी उम्मीद है कि बैठक में पांच सालों के लिए मुख्यमंत्री का निर्णय किया जाएगा, जिसके बाद वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
...