मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे खफा सरकार ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है. वहीं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओ,पी) को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। मुंख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की.
...