महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में अब आपदा प्रबंधन और राहत और पुनर्वास विभाग ( Maharashtra Relief and Rehabilitation Minister ) के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) का पासपोर्ट (Passport ) जब्त कर लिया गया है. पूर्व विधान परिषद सदस्य मितेश बांगड़िया की याचिका पर अदालत ने यह फैसला लिया है. मितेश बांगड़िया ने याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने नागपुर में पासपोर्ट के लिए दो बार आवेदन देते समय अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दिया है. इसे लेकर मितेश बांगड़िया ने कहा कि, इससे पहले पुलिस और मुख्यमंत्री के कार्यालय में इस मामले से जुड़ी जानकारी दी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया.
...