महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव (Maharashtra Gram Panchayat Election Results) के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. महाराष्ट्र राज्य की 14,234 ग्राम पंचायतों में पर 12,711 सीटों पर हुए मतदान की गिनती हो रही है. 12,711 सीटों पर 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी. इसके अलावा 1523 सीटों पर प्रत्याशी पहले निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. शुरुवाती रुझानों पर अगर नजर डालें तो शिवसेना (Shivsena) और बीजेपी (BJP) के बीच यहां भी कांटे की टक्कर देखा जा रहा है. वैसे तो अब तक जो रुझान आए हैं उसमें शिवसेना पहले पायदान पर कायम है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर है.
...