महाराष्ट्र में बीजेपी को एकनाथ खडसे के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है. बताना चाहते हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जयसिंगराव गायकवाड पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल एकनाथ खडसे के भाजपा छोड़ने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी को आने वाले समय में और भी नेता अलविदा कह सकते हैं. जयसिंगराव गायकवाड पाटिल का यह फैसला इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
...