महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रखी हुई है. आम जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल सहित एलपीजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जिसे लेकर सियासी पारा भी देश का गरमाया हुआ है. इसी कड़ी में आज फिर राजधानी दिल्ली में घेरलू एलपीजी के दामों में 25 रुपये का इजाफा किया गया है. जिसके बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अब 794 रुपये हो गई है जो कि पहले 769 रुपये थी. इसे लेकर कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक नजर आ रही है. कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में एलपीजी की बढ़ी कीमतों का विरोध किया है.
...